Haryana CM at Panipat:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार दोपहर पानीपत में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेनी शुरू की। हरियाणा चैंबर (Haryana CM at Panipat) ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पानीपत तथा एचएसआईडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों के करीब 200 उद्यमियों ले रहें भाग । बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा विजन 2047 को लेकर सुझाव एकत्र करना और राज्य को भविष्य के लिए तैयार करना रहा।
Haryana CM at Panipat, पुल का भी किया शिलान्यास-
हरियाणा 2047 फ्यूचर रेडी हरियाणा की थीम के तहत ट्रिलियन डॉलर प्लस इकोनॉमी और विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाया गया। बैठक को प्री-बजट मंथन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग, रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पानीपत-जाटल सड़क पर सीएलसी के साथ बनने वाले उपरगामी पुल का शिलान्यास भी किया गया।



