Gurdaspur Firing: गुरदासपुर में पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल और भारी मात्रा में हेरोइन के भी बरामद

Gurdaspur Restaurant Firing Case: गुरदासपुर पुलिस ने जेल रोड पर डोमिनोज़ पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो युवकों को बुधवार को गिरफ्तार किया है।…

Gurdaspur Firing: गुरदासपुर में पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल और भारी मात्रा में हेरोइन के भी बरामद

Gurdaspur Restaurant Firing Case:

गुरदासपुर पुलिस ने जेल रोड पर डोमिनोज़ पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में फायरिंग करने वाले दो युवकों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इनके नाम निखिल ठाकुर और अभिषेक है। उनके पास से(Gurdaspur Firing) एक पिस्टल और 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

520 ग्राम हेरोइन बरामद-

जानकारी देते हुए DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि 27 दिसंबर 2012 और 25 दिसंबर को जेल रोड पर डोमिनोज़ पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट में अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। इस मामले में सिटी गुरदासपुर पुलिस स्टेशन ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने निखिल ठाकुर और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल, जुर्म में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 520 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है।

आरोपियों से की जा रही पुछताछ-

आरोपियों की पहचान निखिल ठाकुर तथा अभिषेक कुमार निवासी गांव वीरां लाडी पुलिस स्टेशन पुराना शाला के रूप में हुई। आरोपियों से पिस्तोल-1,मैगजीन-1,जिन्दा कारतूस-3,हैरोईन 520 ग्राम तथा घटना के समय प्रयोग किया मोटर साईकल भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर इनका पुलिस रिमांड लेकर विस्तार से जांच की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें- Haryana CM: पानीपत में सीएम नायब सिंह सैनी का उद्योगपतियों से मंथन, 200 उद्यमी हुए शामिल
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *