Gurgaon: गुड़गाँव में पति से सुलह कराने का झांसा देकर पूर्व पार्षद और उसके साथी ने किया महिला का गैंगरेप

Gurgaon: गुड़गाँव के पटौदी क्षेत्र में पति से चल रहे विवाद को सुलझाने का झांसा देकर पूर्व पार्षद और उसके साथी द्वारा महिला से गैंगरेप…

Gurgaon: गुड़गाँव में पति से सुलह कराने का झांसा देकर पूर्व पार्षद और उसके साथी ने किया महिला का गैंगरेप

Gurgaon:

गुड़गाँव के पटौदी क्षेत्र में पति से चल रहे विवाद को सुलझाने का झांसा देकर पूर्व पार्षद और उसके साथी द्वारा महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के द्वारा कई महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

पति के खिलाफ भी किया है प्रताड़ना का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ साल पहले उनकी शादी फरीदाबाद में रहने वाले युवक से हुईं थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ससुराल में विवाद शुरू हो गया। उसके बाद वह अपने पिता के घर पर आकर रहने लगी। काफी दिनों तक मामला नहीं सुलझा तो उन्होंने पटौदी कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का मामला दायर कर दिया। उसके बाद पटौदी निवासी जाहिद पूर्व पार्षद और सोनू उसके संपर्क में आए। पति के साथ चल रहे विवाद का समझौता करवाने का झांसा दिया।

आरोपियों ने साल 2024 के अक्टूबर माह में बात करने के लिए महिला को आरोपियों ने बुलाया। आरोपी ने महिला को एक होटल में ले गया। वहां पर उसके साथ रेप की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने पति के साथ चल रहे विवाद में जल्द फैसला करवाने का दोबारा से आश्वासन किया। रेप की वारदात किसी को भी बताने से मना किया।

महिला ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके बाद ब्लैकमेल करते हुए कई बार पटौदी इलाके के कई होटल में रेप किया। फरवरी 2026 में धमकी देकर आरोपी ने बुलाया और उसके बाद फिर दोनों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीडिता ने आरोपियों को कार्रवाई करने की बात कहीं तो आरोपियों ने धमकाया। पीड़िता को आरोपी पूर्व पार्षद मार्केट में मिला तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Faridabad: फरीदाबाद में निजी अस्पताल की लापरवाही से 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *