Faridabad: फरीदाबाद में निजी अस्पताल की लापरवाही से 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लाखों रुपये मांगने का आरोप

Faridabad Negligence of Private Hospital: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक जाने-माने निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के चलते 3…

Faridabad: फरीदाबाद में निजी अस्पताल की लापरवाही से 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लाखों रुपये मांगने का आरोप

Faridabad Negligence of Private Hospital:

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक जाने-माने निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के चलते 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने अब तक करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए, बावजूद इसके बच्ची की जान नहीं बच सकी।

मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के इलाज के लिए कर्ज (लोन) तक लिया था, ताकि उसे बेहतर इलाज मिल सके। लेकिन अस्पताल की लापरवाही और गलत इलाज के कारण उनकी बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन उनसे और लाखों रुपये की मांग कर रहा है, जिससे परिवार सदमे और आक्रोश में है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।

अन्य ख़बरें जानें-

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *