Gurdaspur Suicide: गुरदासपुर में पत्नी पर परेशान होकर सैनिक ने फेसबुक में लाइव आकर निगला जहरिला पदार्थ, आज शव पहुंचा गांव

Gurdaspur Suicide: गुरदासपुर के एक सैनिक का शव शुक्रवार को की आत्महत्या के बाद आज गांव पंहुचा। गाड़ी में जाते समय कंवजीत सिंह ने जहरीली…

Gurdaspur Suicide: गुरदासपुर में पत्नी पर परेशान होकर सैनिक ने फेसबुक में लाइव आकर निगला जहरिला पदार्थ, आज शव पहुंचा गांव

Gurdaspur Suicide:

गुरदासपुर के एक सैनिक का शव शुक्रवार को की आत्महत्या के बाद आज गांव पंहुचा। गाड़ी में जाते समय कंवजीत सिंह ने जहरीली चीज निगल कर फेसबुक पर लाईव हो कर अपनी पत्नी पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। इससे कंवजीत सिंह की मौत हो गई थी। मौत की खबर फैलते ही इलाके और गांव में मौहोल गमगीन हो गया। कंवलजीत करीब 10 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। वह गांव छित का रहने वाला है। अभी वह 17 सिख रेजिमंट जयपुर में तैनात था।

मां ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

मां सुरजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके एकलौते बेटे कंवलजीत सिंह की शादी सरबजीत कौर के साथ फरवरी 2026 को हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही सरबजीत कौर घर से अपने प्रेमी के साथ रात करीब तीन बजे फरार हो गई। इसकी शिकायत कंवलजीत सिंह ने पुलिस थाना सदर में शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस ने कुछ नहीं किया। शुक्रवार को सुबह कंवलजीत सिंह की युनिट में से फोन आने पर पता चल कि कंवलजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली है। फेसबुक पर लाइव हो कर अपनी पत्नी सहित कई आरोपितों से दूखी हो कर इतना बढ़ा कदम उठाया है। मां सुरजीत कौर ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उसे इंसाफ चाहिए। सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त सजा दी जाए।

ससुर को भी भी कई बार बताया

मृतक की बहन संदीप कौर ने कहा कि उसका भाई अपनी पत्नी और ससुर से बहुत दुखी था। कंवलजीत सिंह ने कई बार अपने ससुर को फोन कर बताया कि सरबजीत कौर के किसी के साथ ग़लत संबंध हैं। लेकिन उसके पिता ने एक नहीं मानी।

अज्ञात पर केस

थाना सदर की चौकी शेखूपुर के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से कंवलजीत की शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था। जबकि जबकि कंवजीत सिंह की तरफ से जबलपुर में आत्महत्या की गई है वहीं पर पुलिस कारवाई हो सकती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kaithal Drug Trafficker: नशा तस्करों के खिलाफ कैथल पुलिस का शिकंजा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *