Kaithal Drug Trafficker: नशा तस्करों के खिलाफ कैथल पुलिस का शिकंजा, एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 2 मामलो में नशीली गोलियों का धंधा करने वाले 2 आरोपी काबू

Kaithal Drug Trafficker: कैथल में पुलिस ने नशा तस्करी के धंधे में लिप्त अपराधियों के साथ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में…

Kaithal Drug Trafficker: नशा तस्करों के खिलाफ कैथल पुलिस का शिकंजा, एंटी नारकोटिक सैल ने 2 मामलो में 2 आरोपी 1575 प्रतिबंधित गोलियों समेत किए काबू

Kaithal Drug Trafficker:

कैथल में पुलिस ने नशा तस्करी के धंधे में लिप्त अपराधियों के साथ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल द्वारा अलग अलग 2 मामलो में नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले दो आरोपियों को काबू किया गया। जिनके कब्जे से 1575 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पहले मामले में एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के साथ एएसआई रोहताश सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान गांव लदाना चक्कू ड्रैन पर मौजूद थी।

अल्प्राजोलम के 65 पत्तों से 795 गोलियां बरामद

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि गांव लदाना चक्कू निवासी दलविंद्र सिंह अपने घर के आस पास ग्राहकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी का गठन करके कार्रवाई की इस दौरान दलविंद्र सिंह के मकान पर नियमानुसार दबिश देकर संदिग्ध दलविंद्र सिंह उपरोक्त को एक पॉलिथीन सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे में पॉलिथीन से अल्प्राजोलम के 65 पत्तों से 795 गोलियां बरामद हुई। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये टैब्लेट प्रतिबंधित बताई गई।

मेडिकल स्टोर की आड़ मे ड्रग स्पलाई

दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल ने नशा बेचने वालों के खिलाफ कर्रवाई की। इसमें गांव पिलनी निवासी विनोद कुमार की बलराज नगर कैथल में मेडिकल स्टोर की दुकान है। जिसकी आड़ में वह सरकार द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाइयों बेचने का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर नशीली दवाइयों की सप्लाई करने के लिए बलराज नगर से प्यौदा रोड चुंगी की तरफ आने वाला है। जिसे नाकाबंदी करके काबु किया जा सकता है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम द्वारा तुरंत बलराज नगर से प्योदा चुंगी रोड़ पर नाकाबंदी की गई। करीब 15-20 मिनट बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल आते दिखाई दी।

8 पत्तो कुल अल्प्राजोलम नामक 780 गोलियां बरामद

जिसकी पहचान विनोद कुमार निवासी पीलनी के रूप में हुई। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कैथल सुन्धी के समक्ष के ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में सफेद रंग के पॉलिथीन बैग में से 78 पत्तो कुल अल्प्राजोलम नामक 780 गोलियां बरामद हुई। पूछताछ दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा ये टैब्लेट प्रतिबंधित बताई गई। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Palwal Heatwave: पलवल में गर्म हवाओं से स्कूली बच्चे परेशान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *