Palwal Heatwave: पलवल में गर्म हवाओं से स्कूली बच्चे परेशान, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गर्म हवाएं, जानिए कितने तक गया तापमान?

Palwal Heatwave: पलवल जिले में जहां कई दिनों से लगातर बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तो…

Palwal Heatwave: पलवल में गर्म हवाओं से स्कूली बच्चे परेशान, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गर्म हवाएं, जानिए कितने तक गया तापमान?

Palwal Heatwave:

पलवल जिले में जहां कई दिनों से लगातर बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तो वहीं बिजली के बार-बार कटों की वजह से लोग भारी परेशान हैं। क्योंकि जहां लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही थी तो वहीं अब लोगों को 10 से 12 घंटे बिजली मिल पा रही है। उसमें भी बार-बार कट लगने की वजह से जनता इस भीषण गर्मी में घरों में भी नहीं निकल पा रही है। सुबह 10 बजे से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाती हैं। शाम को 6 बजे तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

10 बजे 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तापमान

पलवल जिले में सुबह 10 बजे का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 4 बज चुके हैं लेकिन उसके बाद भी तापमान में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। यह जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी तो यह तापमान भी उसी तरह से बढ़ता जाएगा। फिलहाल 4 बजे तक जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है । मजदूरी करने वाले लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में उनको मजदूरी करने में बहुत दिक्कत उठानी पड़ रही है।

डाक्टर ने जारी की एडवाइजरी

जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस भीषण गर्मी को लेकर लोगों के लिए पहले भी एडवाइजरी जारी की थी। अब गर्मी को देखते हुए फिर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। उन्होंने बताया कि इस समय बाइक चालकों को वाहन चलाते समय परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक चालक इस गर्मी में भारी परेशान हो जाते हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस भीषण गर्मी को लेकर उनके पास सरकार की गाइडलाइंस आई है कि सभी सीएससी पर सभी पीएससी पर अलग से वार्ड बनाएं जाएं ताकि मरीजों की अलग से देखभाल की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सभी जिले के सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

क्या क्या खाएं-पिएं

उन्होंने कहा कि अगर कोई जरूरी कार्य है तो घर से बाहर निकलें ओर सर पर कपड़ा जरूर रखे या छाता का प्रयोग करें। जायदा से जायदा पानी पिएं बाहर जाते समय अपने साथ पानी रखें । नींबु पानी जरूर रखें और जिनके अंदर पानी की मात्रा होती है उन फलों का सेवन करें जैसे तरबूज ,खरबूजा, अनानास मौशमी के साथ नारियल का पानी का प्रयोग जायदा से जायदा करना चाहिए। पूरे बाजू के कपड़े पहने ताकि गर्मी से राहत मिल सके । इसमें लोगों को अपने आपको बचाना होगा ही साथ की साथ छोटे छोटे बच्चों को घरों से बाहर न निकाले छाया में रखें और समय समय पर पानी पिलाते रहना चाहिए।

अन्य ख़बरें जानें-

ਪੰਜਾਬ ਮਿਉਂਸਪਲ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਕੁੱਲ 7555 ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ‘ਚ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *