Gurdaspur Suicide:
गुरदासपुर के बेरिया मोहल्ले में एक घर में 15 साल की एक प्रवासी लड़की की रहस्यमय की खबर सामने आई है। मृत की पहचान सिमरन पुत्री राजू के नाम से की जा रही है। बताया जा रहा है कि, लड़की की गर्दन पर कुछ निशान भी दिखाई दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि लड़की ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। लड़की के भाई का कहना है कि जब वह काम से लौटा तो लड़की का कमरा बंद था। जब वह अंदर गया तो उसने लड़की को पंखे से लटका हुआ देखा। बताया जा रहा है कि माँ की मौत के कारण लड़की अकेला महसूस करती थी और चुप-चुप रहती थी।
माँ की मौत के बाद पड़ गई थी अकेली
बताया जा रहा है कि बेरिया मोहल्ले के एक घर में दो प्रवासी परिवार किराए पर रहते हैं। बीती देर रात, इनमें से एक परिवार के कमरे से कुछ शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और देखा कि वह प्रवासी लड़की मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसियों की सलाह पर परिवार ने 112 पर कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। DSP शाहबाज सिंह का कहना है कि लड़की के भाई ने बताया है कि माँ की मौत के बाद लड़की अकेला महसूस करती थी। अंतर्मुखी हो गई थी। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Gurdaspur Suicide: गुरदासपुर में पत्नी पर परेशान होकर सैनिक ने फेसबुक में लाइव
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

