Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, 25 साल के बदमाश को टांग में लगी गोली

Amritsar Encounter: अमृतसर में शनिवार शाम पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश की टांंग में गोली लगने…

Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, 25 साल के बदमाश को टांग में लगी गोली

Amritsar Encounter:

अमृतसर में शनिवार शाम पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश की टांंग में गोली लगने की पुष्टि हुई है। घायल युवक की पहचान बलवीर के रूप में हुई है, जो हुशियारपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी उम्र करीब 25 साल है। घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थी। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में बलवीर घायल हो गया।

गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज

घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मुठभेड़ किस मामले को लेकर हुई, इसका कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस बारे में पूरी जानकारी अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचकर देंगे। I फिलहाल घायल का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Suicide: गुरदासपुर में माँ की मौत के बाद अकेला महसूस कर रही 15 साल की लड़की ने फंदा 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *