Himachal Kyarighat Forest Fire:
हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में जंगलों में भीषण आग फैल गई है. मंगलवार को सोलन जिले के कंडाघाट स्थित क्यारीघाट गांव के करीब भीषण आग फैल गई. देखते ही देखते आग ने पुरी पहाड़ी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग से धधक रहे जंगलों से उठता धुआं दूर-दूर (Himachal Kyarighat Forests Fire) तक दिखाई दे रहा है. तेज हवाओं के कारण आग और तेजी से फैल रही है.
स्थानिय लोग आग बुझाने में जुटे
प्रशासन की आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं. स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हैं.गए. दमकल कर्मियों और गांववालों ने मिलकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि, पिछले 3-5 दिनों से सोलन के जंगलों में आग लगी हुई है. इसकी वजह से भारी मात्रा में बायोडाइवर्सिटी को नुकसान पहुंचा है.
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



