शुभ योग में सावन का पहला सोमवार

Sawan 2023: 4 जुलाई दिन मंगलवार से सावन मास की शुरुआत हो रही है और 10 जुलाई को सावन मास के पहले सोमवार का व्रत…

Sawan 2023: 4 जुलाई दिन मंगलवार से सावन मास की शुरुआत हो रही है और 10 जुलाई को सावन मास के पहले सोमवार का व्रत किया जाएगा.सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय मास होता है और इस बार मलमास या पुरुषोत्तम मास की वजह से चार नहीं बल्कि आठ सोमवार के  व्रत कइ व्रत किए जाएंगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे वर्ष शिव पूजा का जो पुण्य मिलता है, वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से  प्राप्त होता है.सोने पर सुहागा  यह है कि इस बार सावन के पहले सोमवार पर कई सुंदर योग बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व कई गुणा बढ़ गया है.

सावन सोमवार का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से भाग्य बदल जाता है और शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है वैवाहिक जीवन में खुशहाली और जीवन में सुख समृद्धि के लिए सावन सोमवार का व्रत किया जाता है. इस मास की गई पूजा से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और ग्रह-नक्षत्रों के स्वामी होने की वजह से सभी दोष भी दूर होते हैं.

सावन सोमवार की तिथियां
इस बार सावन मास में आठ सोमवार का व्रत किया जाएगा. पहले सोमवार का व्रत 10 जुलाई, दूसरा सोमवार का व्रत 17 जुलाई, तीसरा सोमवार का व्रत 24 जुलाई, चौथे सोमवार का व्रत 31 जुलाई, पांचवें सोमवार का व्रत 7 अगस्त, छठे सोमवार का व्रत 14 अगस्त, सातवें सोमवार का व्रत 21 अगस्त और आठवें सोमवार का व्रत 28 अगस्त को किया जाएगा.

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *