Delhi Fire Nine Dead:
दिल्ली के पालम में एक मकान में भीषण अग्निकांड हो गया. इस अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई है. यह अग्निकांड की घटना सुबह क़रीब सात बजे के आसपास की है. आग की सूचना मिलने के बाद फ़ायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौक़े पर भेजी गईं. तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से दो ने आग से बचने के लिए राम चौक मार्केट, पलम मेट्रो स्टेशन के पास इमारत (Delhi Fire) से कूदने का प्रयास किया था.
Delhi Fire, नौ की मौत
पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक शोरूम था. शोरूम के मालिक राजेन्द्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था. आग लगने की सूचना सुबह 7:04 बजे पलम गांव थाने को मिली, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव टीम भेजी गई. मृतकों में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन लड़कियां (15 और 6 वर्ष) शामिल हैं।
मौके पर प्रशासन
इसके आलावा अनिल (32) और एक दो वर्षीय बच्ची, सचिन (29) को सफदरजंग अस्पताल में इलाज चला है. करीब 30 फायर टेंडर और 11 एम्बुलेंस के साथ पुलिस, BSES, एयर फोर्स पुलिस और NDRF के कर्मियों को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया. अधिकारियों ने कहा कि आग को काबू में कर लिया गया है.
शाट सर्किट हो सकता है कारण
जानकारी के अनुसार, बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था. ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहता है. आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दुखद घटना में अग्निशमन सेवाओं की प्रतिक्रिया में देरी देखी गई. लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो शायद अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती थी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर शोक जताया है. वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Fire: चंड़ीगढ़ के सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में आग लगने से मचा हडकंप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



