Tamil Nadu Factory Firecracker: तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में आग, 13 लोगों की मौत  

Tamil Nadu Factory Firecracker: तमिलनाडु विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में रविवार को भीषण अग्निकांड सामने आया है. पटाखा फैक्टरी के चार यूनिट्स आग की…

Tamil Nadu Factory Firecracker: तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में आग, 13 लोगों की मौत  

Tamil Nadu Factory Firecracker:

तमिलनाडु विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में रविवार को भीषण अग्निकांड सामने आया है. पटाखा फैक्टरी के चार यूनिट्स आग की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई है. कट्टनारपट्टी स्थित इस क्रैकर यूनिट में धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए.

दमकल विभाग, पुलिस और आपदा राहत टीमों ने राहत और बचाव के लिए मोर्चा संभाला. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर कर दी है. अभी तक विस्फोट की सटीक वजह सामने नहीं आई है. शुरुआती जांच में इसे सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी माना जा रहा है. अधिकारियों को शक है कि पटाखा निर्माण के दौरान केमिकल हैंडलिंग में लापरवाही बरती गई. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य को पूरा करना है, ताकि घायलों को समय पर इलाज मिल सके.

अन्य ख़बरें जानें-

J&K Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में भयंकर सड़क हादसा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *