Punjabi Youth in Australia: ऑस्ट्रेलिया में चोरी के गिरोह से जुड़ा पंजाबी युवक गिरफ्तार, एक करोड़ का सामान चुराया

Punjabi Youth Arrest in Australia: ऑस्ट्रेलिया में चोरी के गिरोह से जुड़ा एक पंजाबी युवक गिरफ्तार किया गया है। इसने सुपरमार्केट में चोर की अनेक…

Punjabi Youth in Australia: ऑस्ट्रेलिया में चोरी के गिरोह से जुड़ा पंजाबी युवक गिरफ्तार, एक करोड़ का सामान चुराया

Punjabi Youth Arrest in Australia:

ऑस्ट्रेलिया में चोरी के गिरोह से जुड़ा एक पंजाबी युवक गिरफ्तार किया गया है। इसने सुपरमार्केट में चोर की अनेक बारदातों के अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलिया में वीजा समाप्त होने के बाद युवक ने अपराध का रास्ता अपनाया। आरोप है कि उसने 68 सुपरमार्केट्स में चोरी कर करीब एक करोड़ रुपये के सामान चुराया है। विक्टोरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी छह महीनों से सक्रिय था। उसके खिलाफ कुल 87 केस दर्ज हैं। वह सुपरमार्केट्स से इलेक्ट्रिक टूथब्रश, रेज़र, विटामिन और स्किन-केयर से जुड़े महंगे प्रोडक्ट चुराता और बाद में उन्हें अवैध बाजार में बेच देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़ा है, जिसके 31 सदस्य पहले ही हिरासत में हैं। इस पूरे अभियान को ऑपरेशन सुपरनोवा नाम दिया गया है। गिरफ्तार 39 वर्षीय युवक पंजाब का निवासी बताया जा रहा है। वह स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया, वीजा खत्म होने के बाद उसने भारत लौटने की बजाय वहीं अवैध रूप से रहना शुरू किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Tamil Nadu Factory Firecracker: तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में आग

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *