पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार, फीस रेगुलेशन बिल हुआ पास

चंड़ीगढ, 10 अगस्त पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जिसकी शुरूआत हंगामे के साथ हुई।शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब…

पंजाब

चंड़ीगढ, 10 अगस्त

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जिसकी शुरूआत हंगामे के साथ हुई।शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक, 2026 सदन में पेश किया। बिल के तहत प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की फीस बढ़ाने की सीमा तय की गई है।

नए प्रावधान के मुताबिक प्राइवेट शिक्षण संस्थान एक साल में अधिकतम 5 फीसदी तक फीस बढ़ा सकेंगे। फीस में 5 फीसदी बढ़ोतरी करने के लिए संस्थान को कम से कम 90 दिन पहले अभिभावकों को नोटिस देना होगा। इसके अलावा फीस बढ़ोतरी से संबंधित पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड करना भी अनिवार्य होगा।

पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर बिल सर्वसम्मति से पास

विधानसभा में पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 बिना किसी बहस के सर्वसम्मति से पास हो गया। डिप्टी स्पीकर ने सदस्यों से पूछा कि क्या कोई विधायक इस बिल पर बोलना चाहता है, लेकिन कोई सदस्य चर्चा के लिए खड़ा नहीं हुआ।

 अन्य खबरें जानें-

कैथल में बिजली निजीकरण के विरोध में एटक(AITUC) संगठन ने किया कर्मचारियों की हड़ताल का पूर्ण समर्थन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *