कैथल में बिजली निजीकरण के विरोध में एटक(AITUC) संगठन ने किया कर्मचारियों की हड़ताल का पूर्ण समर्थन

कैथल, 10 अगस्त आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC )जिला कैथल की मीटिंग बस स्टैंड कैथल के प्रांगण में जिला चेयरमैन हिशम सिंह तंवर की…

कैथल

कैथल, 10 अगस्त

आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC )जिला कैथल की मीटिंग बस स्टैंड कैथल के प्रांगण में जिला चेयरमैन हिशम सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई व मीटिंग का संचालन जिला सचिव राजेंद्र मिगलानी व बलवान कुंडू जिला सचिव हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप से किया।

जिला स्तरीय मीटिंग के साथ साथ एटक जिला चेयरमैन हिशम सिंह तंवर व डिपो प्रधान प्रवीण कुमार कयोडक के नेतृत्व में बस स्टैंड परिसर में जोरदार  धरना एवं प्रर्दशन किया गया।

प्रर्दशन के दौरान प्रर्दशन कारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  केन्द्रीय ट्रेड यूनियनो  एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज केन्द्र सरकार की मजदूर- कर्मचारी- किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भारत छोड़ो आंदोलन की तरह BJP पार्टी को गद्दी छोड़ कर सत्ता को त्याग करे व जनता से किए गए झूठे वादे के लिए माफी मांगे ।

बलबीर शयोकद जिला प्रधान अशोक कुमार वधवा जिला कैशियर ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल में 65,70, 75 वर्ष की उम्र होने पर बेसिक पेंशन में 5% – 10% व 15% की बढ़ोतरी लागू की गई है, हरियाणा प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए, मेडिकल कैशलेस सुविधा धरातल पर शून्य है।

भविष्य में मिलने वाली LTC की सुविधा के बदले गए नियम को पूर्व की तरह लागू किया जाए, कमयुटेसन पैंशन की रिकवरी 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष में करने व वरिष्ठ नागरिक को पूर्व में मिलने वाली सुविधाओं को सम्मान पूर्वक लागू किया जाए। मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित हुए ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक (AITUC)के प्रदेश अध्यक्ष पहल सिंह तंवर व रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मुख्य संगठन सचिव कृष्ण किछाना एवं आडिटर महावीर संधू ने संयुक्त रूप से हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के परिवहन एवं बिजली मंत्री द्वारा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा को 25 जुलाई को 15 दिन के अन्दर बातचीत कर मांगों व समस्यायों का समाधान करने का वायदा याद करवाने व बिजली कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ दो दौर की बातचीत में बनी सहमति को आगे बढ़ाने वार्तालाप करें।

यदि सरकार द्वारा बिजली एवं रोडवेज कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक )दिए गए आंदोलन का पुरजोर समर्थन करके हड़ताल का समर्थन करेंगे।

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर 1968 सम्बंधित एटक की प्रदेश स्तरीय मीटिंग 31 अगस्त को करनाल मानव सेवा संघ में बुलाई गई है जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी व रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर भी प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 अन्य खबरें जानें-

पलवल में राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह पर पहुंचे मंत्री गौरव गौतम,कहा – हरियाणा के युवाओं का मेडल जीतकर लाने में अहम योगदान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *