पलवल में राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह पर पहुंचे मंत्री गौरव गौतम,कहा – हरियाणा के युवाओं का मेडल जीतकर लाने में अहम योगदान है

पलवल, 10 अगस्त पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधौला में आयोजित 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) 2026-27 के समापन समारोह के दौरान खेल मंत्री…

पलवल

पलवल, 10 अगस्त

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधौला में आयोजित 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) 2026-27 के समापन समारोह के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों से संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों ने उनसे खेलों और खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की जिसको लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है।

चैंपियनशिप के समापन अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान देश के प्रमुख खेल राज्यों में है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार का लक्ष्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी टीमों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।खेल मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर भी देती हैं।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन, नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा आयोजन से जुड़े पदाधिकारी और खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

 अन्य खबरें जानें-

हरियाणा के नूंह में अनोखा मामला, मामा की बेटी से शादी के लिए टावर पर चढ़ा 19 साल का युवक, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *