नूंह, 10 अगस्त
हरियाणा के नूंह जिले के गांव अलीपुर तिगरा में एक शादी करने के लिए अनोखा मामला सामने आया है। जहां कैफ नाम का 19 साल का यह युवक अपने मामा की लड़की से शादी की जिद में करीब सौ फुट के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक ने टावर पर चढ़ अपनी मां को फोन पर बताया कि वो टावर पर चढ़ गया है और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है।
अगर मुझे जिंदा देखना चाहते हो तो मेरी शादी मेरे मामा की लड़की से करा दो।जैसे ही युवक की मां ने यह बात अपने परिवार को बताई, वैसे ही यह बात पूरे गांव में फैल गई और लोग भारी संख्या में टावर के पास इकट्ठा होने लगे।ग्रामीणों ने इसकी सूचना फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र को दी,जो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस खबर को सुनते ही फिरोजपुर झिरका के DSP हरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे।पुलिस प्रशासन द्वारा युवक को समझाया जा रहा है, DSP और थाना प्रभारी लगातार युवक को समझाते हुए नीचे उतरने की बात कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले युवक के मामा ने अपनी बेटी की शादी कैफ से करने की बात कही थी, लेकिन युवक का मामा के इंतकाल के बाद मामी ने अपनी लड़की की शादी कैफ के साथ करने से मना कर दिया।जिससे युवक कैफ मामा की लड़की से ही शादी करवाने की जिद पर टावर के ऊपर चढ़ गया।
बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब सात बजे टावर पर चढ़ा था। जिसे करीब पांच घंटे बाद समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को नीचे उतारने के लिए कार्रवाई शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार अलीपुर तिघरा का रहने वाला युवक कैफ ट्रक चालक है, जो अपने मामा की लड़की से शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने शादी कराने से मना कर दिया। जिससे नाराज युवक टावर पर चढ़ गया और उसी लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ बैठा।
अन्य खबरें जानें-


