भिवानी, 5 अक्टूबर
भिवानी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने शिरकत की और स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों के साथ पौधारोपण किया और कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाए, तो पर्यावरण से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
जंगल कट रहे, पौधे लगाना जरूरी
स्कूल की ओर से प्रत्येक बच्चे को एक-एक पौधा सौंपकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी दी गई।भिवानी के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना आने वाले समय में जीवन मुश्किल हो सकता है। ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तेजी से जंगलों की कटाई हो रही है और हरियाली कम हो रही है, उसके मुकाबले अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है।
ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पौधारोपण जरूरी
ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने कहा कि प्रत्येक बच्चा अगर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण को बचाने की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग, ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्र का जलस्तर बढ़ने और जलस्रोतों के सूखने जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है।
एक पेड़ लगाओ और भविष्य बचाओ
ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यावरण ही सब कुछ है। अगर पर्यावरण का संरक्षण नहीं होगा तो जीवन जीना ही मुश्किल हो जाएगा। हर एक बच्चा भी अगर एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण कर ले, तो पेड़ों के कटने से जो समस्या पैदा हुई है, वह ठीक हो सकती है।ब्रिगेडियर शेखावत ने विकास की दौड़ में पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।
पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की भूमिका अहम
सड़कें और इमारतें बनाने के लिए जंगलों की कटाई पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए विकास और पर्यावरण को साथ लेकर चलना होगा।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार पर छोड़ने के बजाय आम लोगों और बच्चों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल की ओर से शुरू की गई पहल की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाने की बात कही।
अन्य खबरें जानें –



