Ferozepur Online Scam:
ऑनलाइन ठग हर दिन ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर, कभी रिश्तेदार बनकर और कभी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से हर दिन लाखों रुपये ठग रहे हैं। ताज़ा मामले में फिरोजपुर से सामने आया है। जहां पंड़ित बनकर ठगी की। शहर में नमक मंडी चौक के पास ‘सेंट्री हार्डवेयर’ की दुकान चलाने वाले दीपक ग्रोवर ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह स्थानीय गौशाला के एक पंडित बोल रहे हैं और उन्हें गौशाला के लिए कुछ सामान मंगवाना है। दुकानदार ने बताया कि उस व्यक्ति ने सामान के पैसे उन्हें ऑनलाइन भेज दिए और उन्हें एक मैसेज भी भेजा कि पेमेंट ऑनलाइन हो गया है।
पंडित ने कहा 2100 की जगह भेजे 21,000
दुकानदार ने बताया कि पंडित का रूप धरे उस ठग ने उन्हें दोबारा कॉल किया और कहा कि गलती से 2100 रुपये की जगह 21,000 रुपये भेज दिए गए हैं। इसलिए आप बाकी के पैसे वापस कर दें। दुकानदार ने अपनी ईमानदारी दिखाते हुए तुरंत 18,900 रुपये उसे वापस कर दिए। हद तो तब हो गई जब उस ठग ने एक बच्चे की फोटो भेजकर और भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करके दुकानदार को दोबारा ठगने की कोशिश की। लेकिन वह सीधा-सादा दुकानदार पैसे भेजने ही वाला था कि तभी मौके पर पहुंचे एक दूसरे दुकानदार ने उसे ऐसा करने से रोक दिया और अपनी आपबीती सुनाई।
सीमेंट के कट्टे भेजने को भी कहा
दुकानदार ने उसे बताया कि इसी ठग ने उससे गौशाला में सीमेंट के कुछ कट्टे भेजने को कहा था। इसी तरह ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उसे भी ठगने की कोशिश की थी। लेकिन वह अपनी सूझबूझ से बच गया। जब ठगी का शिकार हुए दुकानदार ने अपना अकाउंट चेक किया, तो उसके अकाउंट से हज़ारों रुपये गायब थे। जिसके बाद बाज़ार के सभी दुकानदार यह देखकर हैरान रह गए कि ठगों ने अब आस्था के नाम पर भी ठगी करना शुरू कर दिया है।
अन्य ख़बरें जानें-
Khanna Road Accident: खन्ना मेें भीषण सड़क हादसे में 6 साल की मासूम की मौत, परिवार के 6 लोग घायल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



