Fatehgarh Sahib Suicide:
सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्त्री रोग विशेषज्ञ रिया बठिंडा की रहने वाली थीं। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ बठिंडा की रहने वाली बताई जा रही हैं। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की पुष्टि करते हुए फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन के प्रमुख अशोक कुमार ने बताया कि डॉ. रिया ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के असली कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

