Delhi Massive Fire: दिल्ली के शाहदरा की चार मंज़िला इमारत में भीषण आग, नौ लोगों की मौत, 15 को बचाया

Delhi Massive Fire: दिल्ली के शाहदरा इलाक़े के विवेक विहार में रविवार सुबह चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल…

Delhi Massive Fire: दिल्ली के शाहदरा की चार मंज़िला इमारत में भीषण आग, नौ लोगों की मौत, 15 को बचाया

Delhi Massive Fire:

दिल्ली के शाहदरा इलाक़े के विवेक विहार में रविवार सुबह चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि आग की इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंज़िल पर बने फ्लैटों में लगी थी. बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान, इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया. मौके पर 12 दमकल गाड़ियां, DDMA के कर्मचारी, ट्रैफिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस बचाव में लगे हैं.

स्थानीय नगर पार्षद ने बताया कि इस हादसे के बाद नौ लोगों के शव मिले हैं. रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया. शाहदरा ज़िले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, हमें सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली. फ़ायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर क़ाबू पाया. यहां 3-4 शव मिले हैं.

स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा ने कहा, सूचना मिलते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंचा. दूसरी मंज़िल के पीछे की तरफ़ पांच शव मिले. पीछे की तरफ़ एक और शव मिला और सबसे ऊपर की मंज़िल पर तीन शव मिले. अब तक नौ शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है.

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Tragic Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चिड़ का पेड़ बना काल

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *