Hoshiarpur Storm:
होशियारपुर में रविवार सुबह शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में तेज़ हवा और बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। बिजली के भारी-भरकम खंभे अचानक सड़क पर गिरने से उद्योगपति और समाज सेवक हरभाग सिंह तुली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुलदीप धामी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5:15 बजे हुई।
हरभाग सिंह तुली, जो टिब्बा साहिब गुरुद्वारा इलाके के MC और फोकल पॉइंट के जनरल सेक्रेटरी हैं। सुबह हमेशा की तरह अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान, अचानक चली तेज़ हवा के कारण बिजली के खंभे उन पर गिर गए।
हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया है और अन्य ज़रूरी टेस्ट किए हैं। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन के काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि हवा इतनी तेज़ नहीं थी कि बिजली के खंभे इस तरह गिर जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा खंभों की खराब हालत और उचित रखरखाव की कमी के कारण हुआ।
अन्य ख़बरें जानें-
Fatehgarh Sahib Suicide: फतेहगढ़ साहिब के सरकारी क्वार्टर में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ ने फांसी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


