Yamunanagar Fain Damage:
हरियाण के यमुनानगर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो गया। इससे किसान बेहद परेशान और चिंतित हैं।
किसान नेता संजू गुंदियाना का कहना है कि इस बारिश की वजह से गेहूं के दाने काले पड़ने और सिकुड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे उनकी फसल की गुणवत्ता और बाजार में मिलने वाला दाम दोनों प्रभावित होंगे। किसानों के मुताबिक यह नुकसान सीधे उनकी सालभर की मेहनत और आमदनी पर असर डालता है। फिलहाल किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं और जल्द से जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन करने की अपील कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर स्थिति पर क्या कदम उठाती है।
अन्य ख़बरें जानें-
MI vs RR IPL 2026: 20 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



