Ferozepur-Fazilka Road Accident:
फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर हाजी छिम्बा गांव के पास एक दुर्घटना हुई है। एक कार और एक एक्टिवा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक्टिवा पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
कार की एक्टिवा से टक्कर में एक की मौके पर मौत
परिवार के सदस्यों जानकारी दी कि, हरप्रीत अपने दोस्त के साथ फिरोजपुर शहर से कोठी राय साहिब जा रहा था। तभी फाजिल्का की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। उसकी हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल युवक को वहां से गुजर रहे आम लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। इसी बीच, लोगों का कहना है कि चूंकि यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग है, इसलिए इस सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है, जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि इस सड़क को फोर-लेन बनाया जाए।
अन्य ख़बरें जानें-
Yamunanagar Fain Damage: यमुनानगर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



