Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 नई तस्वीरें सार्वजनिकः बड़े नाम आए सामने, डेमोक्रेट्स बोले -यह केवल एक ‘ट्रेलर’ है,अभी 95,000 तस्वीरों का ड़ाटा

Epstein Files Global Scandal: अमेरिका के साथ देश-विदेशों में चर्चित जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर गुरुवार को एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files Global Scandal)…

Epstein Files Global Scandal:

अमेरिका के साथ देश-विदेशों में चर्चित जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर गुरुवार को एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files Global Scandal) से जुड़ी 68 नई तस्वीरें सार्वजनिक की गईं. जिनमें दुनिया की कई जानी-मानी और प्रभावशाली हस्तियां नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जारी किया है. तस्वीरों में रूस, मोरक्को, इटली और यूक्रेन समेत कई देशों की महिलाओं के एडिटेड पहचान पत्र मिले हैं. डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह केवल एक ‘ट्रेलर’ है. उनके पास एपस्टीन की संपत्ति से प्राप्त लगभग 95,000 तस्वीरों का विशाल डेटा है, जिसका विश्लेषण जारी है. माना जा रहा है इसमें बहुत बड़े नाम हो सकते हैं.

प्रसिद्ध दार्शनिक, मशहूर फिल्मकार, गूगल के सह-संस्थापक जैसे लोगों के नाम (Epstein Files Global Scandal) –

इन तस्वीरों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स एक महिला के साथ नजर आते हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी दस्तावेज, तस्वीरें और जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे यह मामला और गहराता जा सकता है. एपस्टीन फाइल्स को लेकर पहले से ही अमेरिकी राजनीति में जबरदस्त तनाव है और अब नई तस्वीरों के सामने आने से यह विवाद और तेज हो गया है.

  नई तस्वीरों में गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, मशहूर फिल्मकार वुडी एलन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन शामिल हैं. इसके अलावा प्रसिद्ध दार्शनिक और भाषाविद् नोम चोम्स्की (नोआम चोम्सकी) भी तस्वीरों में दिखाई देते हैं. (Epstein Files Global Scandal) एक तस्वीर में चोम्स्की को जेफ्री एपस्टीन के साथ एक विमान में बैठे हुए देखा जा सकता है.

इन तस्वीरों ने यह दिखाया है कि एपस्टीन के संपर्क कितने ऊंचे और प्रभावशाली लोगों तक फैले हुए थे. तस्वीरों के अलावा कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए हैं। इनमें कई देशों के पासपोर्ट और पहचान पत्रों की तस्वीरें शामिल हैं, हालांकि सुरक्षा और गोपनीयता के कारण इन दस्तावेजों की निजी जानकारी को छिपा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें यूक्रेन और रूस जैसे देशों के पासपोर्ट भी शामिल हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि एपस्टीन का नेटवर्क सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक था.

मेरी दोस्त स्काउट,उसने कुछ लड़कियां भेजी,लेकिन 1000 डॉलर -….

हाउस ओवरसाइट कमेटी ने यह स्पष्ट किया है कि (Epstein Files Global Scandal) जारी की गई तस्वीरों में किसी भी व्यक्ति को किसी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त नहीं दिखाया गया है. इसके बावजूद कुछ सामग्री बेहद चौंकाने वाली है. एक स्क्रीनशॉट में एक टेक्स्ट मैसेज नजर आता है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति युवा महिलाओं की भर्ती की बात करता दिखाई देता है.

इस संदेश में लिखा है, “मेरी एक दोस्त स्काउट है, उसने मुझे कुछ लड़कियां भेजी हैं, लेकिन वह प्रति लड़की 1000 डॉलर मांग रही है. मैं तुम्हें अभी लड़कियां भेजूंगा, शायद कोई जे के लिए अच्छी हो?” इस मैसेज में लड़कियों की शारीरिक बनावट, वजन और अन्य विवरण भी लिखे हुए दिखाई देते हैं. यह संदेश एपस्टीन के अपराधों की भयावहता को एक बार फिर सामने लाता है.

अन्य खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

Karnal: करनाल की जिला जेल में कैदी ने लागा दी फांसीः चोरी के 22 मामलों में था दोषी, फांसी लगाने का गजब तरिका आपको हैरान कर देगा?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

https://www.youtube.com/live/tqtQEOA6e2g?si=7F27Rijt65JppHtF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *