स्वीडन, 15 अक्टूबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे भारतीयोँ से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि देश की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा गर्व का प्रतीक है। स्वीडन में रह रहे भारतीय लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की ताकत को दुनिया पहचान रही है। यह उनके लिए गर्व की बात है। इसी साल स्वीडन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य के विकास के लिए स्वीडन के साथ सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विदेशों में अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट से देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले लोगों की सराहा।
अन्य खबरें जानें –
CM सैनी का स्वीडन मिशन, निवेशकों से करेंगे बातचीत, ऊर्जा-रक्षा-ऑटोमोबाइल पर होगी चर्चा



