त्योहारों से पहले Faridabad Police का एक्शन, गोदामों से 7654 किलो अवैध पटाखे जब्त, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद, 15 अक्टूबर फरीदाबाद पुलिस ने आने वाले त्यौहारी सीजन को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की दो…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 15 अक्टूबर

फरीदाबाद पुलिस ने आने वाले त्यौहारी सीजन को देखते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की दो अलग-अलग टीमों ने दो जगह छापेमारी कर 7 हजार किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो गोदाम संचालकों को गिरफ्तार किया है।

7 हजार 270 किलो अवैध पटाखा बरामद

पहली कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने की। टीम को सूचना मिली थी कि पुराना खेड़ीपुल रोड पर एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा तो वहाँ से 7 हजार 270 किलो अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से गोदाम संचालक को काबू कर लिया।

384 किलो अवैध पटाखा बरामद

12 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। टीम ने खंदावली गांव के पास छापेमारी कर लगभग 384 किलो अवैध पटाखे बरामद किए थे और गोदाम संचालक को गिरफ्तार किया था।फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय के भी आदेश हैं कि जो अवैध पटाखों का भंडारण या बिक्री करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अवैध पटाखों पर पुलिस की सख्ती

पुलिस ने दोनों मामलें में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।फरीदाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

Major fire in Faridabad’s textile market: 4 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *