कपूरथला, 28 नवंबर
पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेशभर में लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए मुख्यमंत्री लोगों से सीधा संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश देते हैं।इसी कड़ी के तहत 4 दिसंबर को कपूरथला विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की लोक मिलनी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के बीचोंबीच स्थित पुराने कचहरी चौक में होगा।
कार्यक्रम की तैयारियां तेज
कार्यक्रम के लिए जगह का चयन होने के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज प्रशासनिक अधिकारी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं के साथ भी बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और लोगों की आवाजाही सहित विभिन्न प्रबंधों पर विचार-विमर्श किया गया।
कचहरी चौक पर होगी लोक मिलनी
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री पुराने कचहरी चौक से लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस लोक मिलनी में शामिल होने के लिए लोगों को किसी पास या विशेष दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। लोग बिना किसी रोक-टोक के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं और सुझाव उनके सामने रख सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि लोक मिलनी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह योजनाबद्ध ढंग से काम कर रहा है। लोगों की सुविधा, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 311वां दिन: पंजाब पुलिस ने 517 ठिकानों पर की छापेमारी; 145 काबू



