Donald Trump On Iran: डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे, ईरान से जुड़ा वीडियो भी किया जारी, देखें वीडियो में क्या

Donald Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल नेटवर्क ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईरानी शासन के ख़िलाफ़…

Donald Trump On Iran: डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे, ईरान से जुड़ा वीडियो भी किया जारी, देखें वीडियो में क्या

Donald Trump On Iran:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल नेटवर्क ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईरानी शासन के ख़िलाफ़ हुए कथित प्रदर्शनों के दृश्य दिखाए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उनकी ओर से ईरान के साथ अच्छी बातचीत चल रही है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वो ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे.

अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने यह वीडियो ऐसे समय में पोस्ट किया है, जब ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ओवल ऑफ़िस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ईरान के साथ बहुत अच्छी बातचीत चल रही है. लेकिन ईरान को होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे. ईरानी मीडिया में होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने की ख़बरें आने के बाद कई जहाज़ों ने इस समुद्री रास्ते को छोड़कर अपना मार्ग बदल लिया है. दूसरी ओर, ईरान के उप विदेश मंत्री सईद ख़ातिबज़ादेह ने कहा है कि ईरान अब तक अमेरिका के साथ अगले दौर की सीधी बातचीत के लिए तैयार नहीं है.

अन्य ख़बरें जानें-

Jagat Jot Sri Guru Granth Sahib Bill: जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब बिल 2026 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *