Sangrur Double Murder:
संगरूर के गांव शादीहरी में घरेलू कलह के कारण एक दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, शादीहरी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह का अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। वीरपाल कौर पटियाला के गांव रसौली की रहने वाली है। अक्सर होने वाले झगड़ों को खत्म करने और समझौता कराने के उद्देश्य से बीती रात वीरपाल के पिता लखबीर सिंह और उसका भाई जगसीर सिंह गांव शादीहरी पहुंचे थे।
गुस्से में खोया आपा
बताया जा रहा है कि सुलह करने के दौरान बहस अधिक बढ़ गई। गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने अपना आपा खो दिया। घर में रखी बंदूक से अपने ससुर और साले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। लहूलुहान हालत में दोनों को तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस थाना दिड़बा के अंतर्गत आती चौकी कौहरियां की पुलिस टीम सुचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Delhi: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



