Delhi-NCR Raind and Hailstorm:
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर व ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. तेज हवा के चलते कई इलाकों में टिन-शेड और चौराहों पर लगे बैनर भी उड़ गए. अचानक बदले मौसम से शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों ने सुकून की सांस ली है.
स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन रविवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पांच मई तक फिर से वर्षा और गरज की स्थिति बन सकती है. इससे अभी सप्ताह भर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को आसमान साफ रह सकता है. राहत का यह सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. इसके कारण 5 मई तक फिर से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. इस बदलाव की वजह से अगले एक हफ्ते तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है.
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Mother Murder: अमृतसर में 17 साल के युवक पर मां की हत्या का आरोप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


