Cyclone Ditwah: चक्रवात दितवाह भारत की तरफ बढ़ा, श्रीलंका में मौतों का आंकड़ा 123 के पार, भारत ने राहत सामग्री और एनडीआरएफ जवान भेजे

Cyclone Ditwah Update चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है. डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार इस आपदा में मरने वालों की संख्या…

Cyclone Ditwah Update

चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है. डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है, जबकि 123 लोग अब भी लापता हैं. यह भारत की तरफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान दितवाह को लेकर चेतावनी जारी की है. श्रीलंका के तटीय हिस्से में तबाही मचाने के बाद यह तूफान, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है. भारत ने श्रीलंका के लिए राहत सामग्री और एनडीआरएफ के टीमें भेज दी हैं.

27 टन राहत सामग्री भेजी श्रीलंका-

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत 27 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि और सहायता भी रास्ते में है. भारतीय NDRF की दो टीमें (80 कर्मी) श्रीलंका पहुँच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं. भारतीय वायुसेना ने बताया कि हिंडन एयरबेस से एक सी-130 जे और एक आईएल-76 परिवहन विमान रवाना किया गया. ये विमान शुक्रवार मध्यरात्रि से शनिवार सुबह के बीच कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे. सामग्री में खाद्य पैकेट, स्वच्छता किट, दवाइयां, पानी शुद्ध करने की गोलियां, टेंट और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *