Haryana Congress Cross-Voting
हरियाणा के राज्यसभा चुनावों ने कांग्रेस में अंदरुनी कलह बढ़ा दी है। विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी हाईकमान को उन विधायकों के नाम सौंप दिए हैं, जिनके वोट निरस्त और क्रॉस हुए हैं। चुनाव के बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रामकिशन विधायक शैली चौधरी के पति हैं। सोशल मीडिया पर शैली चौधरी के क्रास मतदान करने की चर्चा है।
विधायकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कांग्रेस की ओर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। कांग्रेस हाईकमान विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। ऐसे में इस बात की काफी हद तक संभावना है कि कांग्रेस पार्टी के साथ दगा करने वाले विधायकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कांगेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संख्या के अनुसार राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए 1-1 सीट बीजेपी और कांग्रेस को मिलनी तय थी। कुलदीप वत्स का नाम सोशल मीडिया पर चल रहा है कि उन्होंने क्रॉस वोट किया लेकिन मैंने खुद कुलदीप वत्स का वोट देखा था। कुलदीप वत्स ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया था।
Haryana Congress Cross-Voting, जनता सबक सिखाएगी
हुड्डा ने कहा कि गलत तरीके से हमारे विधायकों के वोट इनवेलिड किए गए। ये प्रजातंत्र की हत्या है। हमें पता है कि किसने क्रॉस वोट किया है। हाई कमान को उनके बारे में सूचित कर दिया गया है, उनके खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा। क्रॉस वोट करने वालों ने पार्टी के साथ नहीं जनता के साथ धोखा किया है। उनको जनता सबक सिखाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Pak Airstrikes on Afghanistan: अफ़ग़ानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 लोगों की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



