Ayodhya Ram Mandir: 33 साल पहले हुई थी राम मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी, जानकर रह जाएगे दंग

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. करीब 500…

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. 
करीब 500 साल के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने सिंहासन पर विराजने वाले हैं. कहा जाता है कि राम मंदिर पर 33 साल पहले विश्व प्रसिद्ध देवराह बाबा ने एक भविष्यवाणी की थी जो आज सच साबित हो रही है. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विशिष्ट लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं. इसी क्रम में यूपी के देवरिया जिले के मईल स्थित ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा आश्रम के महंत को भी निमंत्रण पत्र पहुंचा है.

राम मंदिर पर देवराह बाबा की भविष्यवाणी (Devraha Baba on ram mandir)
राम मंदिर निर्माण के संबंध में करीब 33 साल पहले देवरहा बाबा ने आरएसएस से लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के सामने भविष्यवाणी कर दी थी. जब देवरहा बाबा की इलाहाबाद में राम जन्मभूमि को लेकर सभा लगी थी, उस वक्त सभी शंकराचार्य वहां विद्यमान थे. तब बाबा ने कह दिया था कि मंदिर निर्माण की मनोकामना पूर्ण होगी. हिंदू-मुस्लिम सभी लोग मिलकर कार्य पूरा करेंगे.

गौरतलब है कि देवरहा बाबा से जुड़े सैकड़ों किस्से हैं. लेकिन राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई उनकी भविष्यवाणी ने लोगों को हैरान कर दिया. बाबा का एक इंटरव्यू बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सवाल के जवाब में बाबा पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि “राम मंदिर अवश्य बनेगा और सबकी सहमति से बनेगा.” राम मंदिर आंदोलन से पहले ही उन्होंने अपनी देह छोड़ दी थी. ऐसे में उनकी भविष्यवाणी पर आज भी लोग अचंभित रह जाते हैं.

कौन थे देवराह बाबा
माना जाता है कि देवरहा बाबा के पास भविष्‍य को देखने की क्षमता थी.बाबा लोगों और जानवरों के मन के बातों को भी जानने में माहिर थे. कुछ का कहना है कि बाबा 250 साल जिए तो कुछ का मानना है कि बाबा की उम्र 500 वर्ष थी. जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री , इंदिरा गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, महामना मदन मोहन मालवीय जैसे नामचीन व्यक्ति देवराह बाबा के भक्त माने जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *