PANCHKULA में कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, कार्यकर्ताओं ने बेरीगेट पर चढ़ने की कोशिश , पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

पंचकूला, 23 जुलाई दिल्ली के जंतर मंतर में नीट परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने और…

पंचकूला

पंचकूला, 23 जुलाई

दिल्ली के जंतर मंतर में नीट परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के निवास स्थान के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर हिरासत में लिए जाने के रोष में हरियाणा कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की अध्यक्षता में कांग्रेस के कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा बेरीगेट लांगने की कोशिश की गई जिसके चलते पुलिस के द्वारा सभी प्रत्याशी कार्यों को हिरासत में ले लिया।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया। जिसमें पंचकूला से विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई सहित कांग्रेस के अन्य विधायक ,पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस के द्वारा बेरिगेटिंग कर प्रदर्शन कार्यों को रोका गया । इस दौरान प्रदर्शनकार्यों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी देखने को मिली।वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के द्वारा नीट परीक्षा को लेकर धरने पर बैठे युवाओं पर लाठीचार्ज करने और युवाओं की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को डिटेन करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की गई।

इसी दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा बेरीगेट पर चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के द्वारा प्रदेश प्रभारी संजय दत्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

 अन्य खबरें जानें-

BHIWANI में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 5 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार, वृद्ध की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मांगी थी फिरौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *