BHIWANI में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 5 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार, वृद्ध की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मांगी थी फिरौती

भिवानी, 23 जुलाई भिवानी पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। एक वृद्ध व्यक्ति की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर…

BHIWANI

भिवानी, 23 जुलाई

भिवानी पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। एक वृद्ध व्यक्ति की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और 5 लाख रुपये की मांग करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक मुख्य आरोपी शामिल है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी से वसूली गई 4 लाख 47 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी हरियाणा पुलिस का जवान है।

DCP क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के क्राउन प्लाजा, पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यालय में एक युवती नौकरी मांगने के बहाने पहुंची। नौकरी न मिलने पर उसने कार्यालय के शौचालय का इस्तेमाल करने की बात कही।

इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और वीडियो बनानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवती नग्न अवस्था में बाहर आई और युवक ने शिकायतकर्ता के साथ उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से पीड़ित ने मौके पर ही 4 लाख 47 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये और मांगने शुरू कर दिए, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर CIA स्टाफ-2 ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नरेंद्र निवासी देवसर, ममता निवासी उत्तम नगर और पुष्पी निवासी नया बाजार को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि ममता और नरेंद्र ने मिलकर पूरी साजिश रची थी, जबकि पुष्पी को वृद्ध व्यक्ति के कार्यालय में भेजा गया था। पुलिस ने पुष्पी से 6 हजार रुपये, ममता से 5 हजार रुपये और मुख्य आरोपी नरेंद्र से 4 लाख 47 हजार रुपये बरामद किए हैं। नरेंद्र को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

DSP अनूप कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी नरेंद्र हरियाणा पुलिस में तैनात जवान है और वर्तमान में गुरुग्राम जिले में कांस्टेबल कार्यरत है। पुलिस अब रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य साधनों, शेष राशि और इस तरह की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

वहीं DSP अनूप कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ब्लैकमेलिंग, वीडियो वायरल करने की धमकी या साइबर जबरन वसूली जैसी घटना होती है तो बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

 अन्य खबरें जानें-

NUH के निजामपुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, युवक की गोली लगने से मौत, 32 नामजद लोगों सहित 25 लोगों पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *