SHIMLA में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, 1 घंटे तक चली नारेबाजी, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,BJP बोली प्रदेश कानून व्यवस्था की उड़ाई जा रही धज्जियां

शिमला, 23 जुलाई दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे को लेकर…

शिमला

शिमला, 23 जुलाई

दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे को लेकर आज शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक कांग्रेस और BJP कार्यकर्ता आमने-सामने नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में BJP सरकार बनने के बाद लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। जब छात्रों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो केंद्र सरकार ने उन पर लाठियां भांजी। कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है।

कांग्रेस ने शिमला में BJP कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार को चेताने की कोशिश की गई है कि छात्रों को न्याय दिया जाए और पेपर लीक माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। लेकिन BJP तानाशाही पर उतर आई है और कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है जो निंदनीय है।।

वहीं भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार के संरक्षण में कानून को हाथ में लिया जा रहा है।आज कांग्रेस ने BJP कार्यालय का घेराव किया, जिसका भाजपा ने उसी भाषा में जवाब दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का दायित्व है, लेकिन सरकार के संरक्षण में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।

 अन्य खबरें जानें-

BHIWANI में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 5 लाख की रंगदारी मामले में पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार, वृद्ध की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मांगी थी फिरौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *