स्वीडन, 15 अक्टूबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सहित प्रतिनिधिमंडल ने स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एंव विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा से मुलाकात की। इस दौरान भारत-स्वीडन के रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, शिक्षा, कौशल विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल द्वारा शुरू की गई पहल को आगे बढ़ाते हुए, दोनों देशों के बीच आगामी पांच वर्षों में व्यापार एवं निवेश दोगुना करने के लक्ष्य पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान स्वीडन के विदेश मंत्री को हरियाणा के 18 ड्राई पोर्ट के माध्यम से नए अवसर तलाशने पर विचार-विमर्श किया गया। स्वीडन के विदेश मंत्री को हरियाणा में आयोजित होने वाले #HappeningHaryana कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।
अन्य खबरें जानें –




