Bloody gang war in Rohtak: ढाबे पर 4 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चौंकी महज 50 कदम दूर, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक, 26 नवंबर हरियाणा के रोहतक में देर रात खूनी गैंगवार हुई। मिलन ढाबे पर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार युवकों की…

रोहतक

रोहतक, 26 नवंबर
हरियाणा के रोहतक में देर रात खूनी गैंगवार हुई। मिलन ढाबे पर कुछ युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौंकी महज 50 कदम की दूरी पर यह खूनी वारदात है। बदमाशों ने पुलिस चौंकी के पास बेखौफ होकर मौत का तांड़व किया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बताया जा रहा है कि पांच हथियारबंद बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे और ढाबे पर खाने खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे छुपने लगे। गोलियां लगने से तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत हो गई और चौथे युवक का भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून दिय़ा।
CIA, FSL टीम ने किया निरीक्षण
वारदात के बदमाश हथियार लहराते हुए कुछ समय तक वहीं घूमते रहे और फिर फरार हो गए। मृतकों में तीन युवक झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। CIA, स्पेशल सैल और FSL की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मृतकों की हुई पहचान
बताया जा रहा है कि इस वारदात में हिमांशु भाऊ गैंग और बाबा गैंग के बदमाश आमने-सामने आए। मृतकों में तीन युवक बाबा गैंग से जुड़े हुए हैं, जबकि चौथे युवक का किसी भी गैंग का कोई संबंध नहीं है। मृतकों की पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी रिंकू (28), विनीत (22), यश उर्फ गंजू (22) और बेरी निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *