चंडीगढ़, 26 नंवबर
संविधान दिवस के अवसर पर आज हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया है। सत्र की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि सवा घंटे के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित की जाएगी। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री, नेता और विधायक विधानसभा भवन के बाहर सेरेमोनियल गेट के पास विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। कार्यक्रम में संविधान निर्माण की यात्रा और संविधान निर्माताओं के योग्दान से जुड़ी डॉक्यूमेंटरी प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इस दौरान कांग्रेस सहित विपक्षी दल सरकार को बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों पर घेर सकती है।
अन्य खबरें जानें –



