CM Health Scheme: रूपनगर में मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत कार्ड बनाने का अभियान का MLA दिनेश चड्ढा ने किया दौरा

Chief Minister Health Scheme: रूपनगर में मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत कार्ड बनाने का अभियान लगातार चल रहा है। आज MLA दिनेश चड्ढा की पत्नी…

CM Health Scheme: रूपनगर में मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत कार्ड बनाने का अभियान का MLA दिनेश चड्ढा ने किया दौरा

Chief Minister Health Scheme:

रूपनगर में मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत कार्ड बनाने का अभियान लगातार चल रहा है। आज MLA दिनेश चड्ढा की पत्नी निशा चड्ढा ने वार्ड नंबर 12 में लगाए गए मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कार्ड बनाने वाले कैंप का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस दिन से भगवंत सिंह मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं। उनका एक ही सपना है कि लोगों को बेसिक सुविधाएं मिलें और उन सुविधाओं का फायदा मिले।

रूपनगर MLA दिनेश चड्ढा उन सुविधाओं को लोगों तक और उनके घर तक पहुंचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। अब हर घर तक फ्री हेल्थ स्कीम का फायदा पहुंचाने के लिए रूपनगर विधानसभा क्षेत्र में आठ से नौ टीमें लगातार काम कर रही हैं, जो हर दिन हर फेज में कार्ड बनाने में लगी हुई हैं। हम हर व्यक्ति के कार्ड बनाने के लिए कमिटेड हैं ताकि हर व्यक्ति को यह फायदा मिल सके और अगर कोई इमरजेंसी आती है, तो आप विधानसभा क्षेत्र के MLA से भी संपर्क कर सकते हैं। सभी को फ्री और कैशलेस इलाज मिले, इसलिए हमारी टीम दिन-रात इस काम में लगी हुई है।

इस मौके पर लोगों ने कहा कि यह मान सरकार की अच्छी पहल है और इससे उन्हें अब अपना हेल्थ ट्रीटमेंट करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर युगेशकर ने कहा कि पिछले चार दिनों से वार्ड नंबर 12 में विधानसभा क्षेत्र के MLA दिनेश चड्ढा के डायरेक्शन में लगातार कैंप लगाया जा रहा है, जिसके ज़रिए हेल्थ स्कीम कार्ड बनाए जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Electric Buses: चंडीगढ़ को ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के आज मिली 25 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें, जानिए क्या है इनकी खास  बातें?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *