Chandigarh Electric Buses :
चंडीगढ़ को ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत 25 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पैनिक बटन और सीसीटीवी लगाए गए हैं। साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक रैंप और लो-फ्लोर डिजाइन (400 मिमी) की सुविधा दी गई है। इससे चढ़ना-उतरना (Chandigarh Electric Buses) आसान होगा।
15 मीटर लंबी ये फुली एसी बसें एक बार फुल चार्ज होने पर 224 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इनमें 36 बैठने और 20 खड़े यात्रियों की क्षमता है। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और स्टॉप के लिए पुश बटन लगाए गए हैं।
केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कुल 100 ई-बसों को मंजूरी दी है। पहली खेप में 25 बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 25 और फरवरी के अंत तक तथा शेष 50 बसें मार्च-अप्रैल तक आने की उम्मीद है। नवंबर 2025 में 85 पुरानी डीजल बसों को हटाने के बाद पैदा हुई कमी को ये बसें पूरा करेंगी।
प्रशासन का लक्ष्य प्रमुख रूटों पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध कराना है, ताकि ट्राइसिटी के यात्रियों को बेहतर और प्रदूषण मुक्त सफर मिल सके।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



