Canada Sikh Security Guard Slapped:
कनाडा के सस्केचेवान में नस्लीय टिप्पणी पर सिख सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कनाडा की महिला और सिख सिक्योरिटी गार्ड के बीच ग्रॉसरी स्टोर में पहले बहस हुई।
पगड़ी और दाढ़ी पर हाथ डालने की कोशिश-
इस दौरान महिला ने सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी और दाढ़ी पर हाथ डालने की कोशिश की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका स्टोर में खड़े लोगों ने विरोध किया और इसकी शिकायत प्रिंस अल्बर्ट शहर की पुलिस को दी।
Canada Sikh Security Guard Slapped-
प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि थप्पड़ के पीछे वजह क्या है। क्या ये हमला है या बचाव के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है।



