Faridabad में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन, श्रद्धालुओं का जताया आभार

फरीदाबाद, 17 सितंबर फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा तीन दिवसीय आयोजित गणेश उत्सव का विधिवत समापन किया गया।iगणपति बप्पा का विधिवत तरीके से…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 17 सितंबर

फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा तीन दिवसीय आयोजित गणेश उत्सव का विधिवत समापन किया गया।iगणपति बप्पा का विधिवत तरीके से विसर्जन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।

बता दें कि इस बार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल, प्रादेशिक मंत्री और कईं अन्य सांसदों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।कैबनिट मंत्री विपुल गोयल लगातार 11 सालों से गणपति बप्पा की स्थापना करते आ रहे हैं, हर साल दूर-दूर से श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आते हैं।

कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने गणपति बप्पा से पूरे प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महोत्सव में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और उत्साह से तीन दिवसीय कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भी इसी तरह भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Rewari Police ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट और अधूरी नंबर प्लेट पर एक्शन, 3 दिन में 121 वाहनों को किया जब्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *