उधमपुर,17 सितंबर
जम्मू-कश्मीर में देर रात सुरक्षबलों के जवानों ने दो आंतिकियों को मार गिराया।सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सोहन‘ के तहत की। सुरक्षाबलों को 16 और 17 सितंबर की रात आंतकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस , सेना, सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से मिलकर तलाशी अभियान चलाया।खराब मौसम औऱ विजिबिलिटी कम होने के कारण भी सुपक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दावा किया जा रहा है कि घटनास्थल से सुरक्षाबलों को हथियार और गोला-बारूद मिला है। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान और निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –
Faridabad में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन, श्रद्धालुओं का जताया आभार


