Rewari Police ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट और अधूरी नंबर प्लेट पर एक्शन, 3 दिन में 121 वाहनों को किया जब्त

रेवाड़ी, 17 सितंबर रेवाड़ी में यातायात पुलिस ने सुरक्षा यातायात व्यवस्था और अपराधिक गतिवाधियों पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 17 सितंबर

रेवाड़ी में यातायात पुलिस ने सुरक्षा यातायात व्यवस्था और अपराधिक गतिवाधियों पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने वाहनों की जांच की। तीन दिनों के अंदर पुलिस ने 121 वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने खास तौर पर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले और बिना नंबर प्लेट वाहन और अधूरे नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने नाकों . चेकिंग प्वाइंटस, चौराहों और अंतरराज्यीय सड़कों पर खास तौर पर चेकिंग की। कईं आपराधिक घटनाओं में बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट वाली नंबर प्लेट के वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे वाहनों की पहचान करके अपराधों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

इसलिए वाहन चालकों  से अपील की बिना नंबर प्लेट और अधूरी नंबर प्लेट वाले वाहनों को न चलाएं। इसके अलावा वाहनों से काली फिल्म, पटाखे वाले साइलेंसर और अन्य अनधिकृत मॉडिफिकेशन भी हटवाएं। वाहन की पहचान छिपाने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 27 नवंबर को

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *