MP Deepender Hooda visits Bawal : ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, भाजपा पर जमकर साधे निशाने

बावल 17 सितंबर रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्लॉक स्तर  पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रेवाड़ी के बावल क्षेत्र…

बावल

बावल 17 सितंबर

रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्लॉक स्तर  पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रेवाड़ी के बावल क्षेत्र का दौरा किया।  इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रुप से काम करने का आह्वाहन किया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कांग्रेस में फूट पर भाजपा सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी की फूट सभी ने देखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर सवाल उठाने से पहले भाजपा को अपने संगठन की स्थिति देखनी चाहिए।

गुरुग्राम में जलभराव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराए जाने के सवाल पर भी हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में लंबे समय से जलभराव और यातायात जाम की समस्या बनी हुई है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गुरुग्राम को मेट्रो और बड़ी कंपनियों सहित कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिली, जबकि भाजपा के कार्यकाल में गुरुग्राम जाम सिटी बन गया है। उन्होंने गुरुग्राम में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

अन्य खबरें जानें –

Faridabad में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गणपति बप्पा का किया विसर्जन, श्रद्धालुओं का जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *