सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़े खुलासे, दुबई-पाकिस्तान से जुड़े लिंक

Sidhu Musewala news:पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए पाकिस्तानी सप्लायर ने हथियार सप्लाई किए थे. यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी…

Sidhu Musewala news:पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए पाकिस्तानी सप्लायर ने हथियार सप्लाई किए थे. यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने किया है.
दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी हथियार सप्लायर हामिद ने पाकिस्तान से इन हथियारों की डिलीवरी कराई थी. मूसेवाला के कत्ल में ऑस्ट्रिया की ग्लोक-30, जिगाना पिस्टल, जर्मन मेड हेकलर एंड कोच, स्टार और AK 47 का इस्तेमाल हुआ.

NIA ने बुलंदशहर से हवाला कारोबारी शाहबाज अंसारी को 8 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, और गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का करीबी है. शाहबाज़ अंसारी दुबई और कनाडा आता जाता रहता था जिस वजह से वह गोल्डी बराड़ के टच में आया.
इन यात्राओं के दौरान वह फैजी खान के संपर्क में आया, जो एक पाकिस्तानी नागरिक है और दुबई में हवाला का कारोबार करता है. फैजी खान ने ही शाहबाज अंसारी को दुबई बैठे पाकिस्तानी नागरिक और हथियार सप्लायर हामिद से मिलवाया था.बता दें कि  शाहबाज अंसारी का पिता मृतक कुर्बान अंसारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर था.

इसी बैठक में मूसेवाला को मारने के लिए मांगे हथियार
NIA की जांच के मुताबिक हामिद और शाहबाज अंसारी के बीच एक मीटिंग हुई थी.जिसमें सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए हथियार सप्लाई करने पर बात हुई थी. मूसेवाला के कत्ल के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने असॉल्ट राइफल और अन्य मॉडर्न हाईटेक हथियारों की मांग की थी. NIA के मुताबिक, हामिद ने अंसारी को अपना फोन दिखाया, जिसमें गोल्डी बराड़ को हथियारों की आपूर्ति से संबंधित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी.

बता दें कि NIA हामिद और फैजी खान के अंसारी के साथ हथियारों के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है.चाहे, NIA मूसेवाला की हत्या की सीधे तौर पर जांच नहीं कर रही है, लेकिन उत्तर भारत में गैंगस्टरों व खालिस्तानी समर्थकों के बीच के गठजोड़ को लेकर दर्ज की गई 2 FIR के आधार पर यह पूरा मामला सामने लाया जा रहा है.

सभी ने मिलकर की थी मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग
मूसेवाला की हत्या की योजना का विवरण देते हुए NIA ने कहा है- सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश के दौरान सभी आरोपी 6 अलग-अलग जेलों में बंद थे. लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया तिहाड़ जेल, मनप्रीत उर्फ मन्ना फिरोजपुर, सारज सिंह उर्फ मिंटू स्पेशल जेल बठिंडा में और मनमोहन सिंह उर्फ मोहना मनसा जेल में था.सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ विदेश में रहकर भी इनके संपर्क में था.जेल के सहयोगियों के साथ चर्चा करने के बाद आखिरकार शूटरों को मूसेवाला को मारने का काम सौंपा गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *