भिवानी, 17 जुलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उद्घाटन किया। वही उद्घाटन कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर उद्घाटन स्थल पर मौजूद रहे ।सांसद चौधरी धर्मवीर ने कहा कि आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन किया।
सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से भिवानी, महेंद्रगढ़ सहित आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
आज इस उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अन्य खबरें जानें –


